ऋषिकेश 5 अप्रैल (आरएनएस)। भाजपा स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को रायवाला में ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक विशाल परिवार है। मौके पर दर्जाधारी श्यामवीर सैनी, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, प्रतीतनगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, पंचायत सदस्य गीता थापा, लक्ष्मी गुरुंग, गणेश रावत, चित्रवीर छेत्री, अजय साहू,शिवकुमार पाल, नीतू सैनी, अनु सैनी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

