उत्तरकाशी 5 अप्रैल (आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से पहाड़ी की विषम परिस्थितियों में कार्य करने वाले टैक्सी-मैक्सी, बस, ट्रक और लोडर आदि चालकों को सम्मानित किया। रविवार को उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से जोशियाड़ा स्थित ट्रक यूनियन पार्किंग में पहाड़ों के देवदूत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के कई संगठन के पदाधिकारियों और चालकों को सम्मानित किया गया। यूकेडी की टैक्सी मैक्सी, बस, ट्रक, लोडर चालकों पहाड़ों में विषम परिस्थितियों में कार्य करते हैं। मुख्य अतिथि केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि देवदूतों ने पृथक उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसलिए इनको भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मान मिलना चाहिए। इस मौके पर बिहारी लाल जगूड़ी, राजेंद्र बिष्ट, सौम्या पहाड़ी, प्रवीण चंद्र रमोला, कुलदीप कलूड़ा, जगत रमोला, प्रताप प्रमोला, अरविंद बुटोला, पंकज उनियाल, अनिल थपलियाल आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

