कोटद्वार 5 अप्रैल (आरएनएस)।कोटद्वार के तीन मुक्केबाज 8वीं यूथ बालक/बालिका नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 13 से 19 अप्रैल तक असम के गुवाहाटी में खेली जाएगी। डियम इंचार्ज और बॉक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने बताया कि उत्तराखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 3 से 5 अप्रैल तक हरिद्वार में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में कोटद्वार के मुक्केबाज अंशवीर ने 50 से 55 किग्रा. भार वर्ग में, रक्षित जोशी ने 75 से 80 किग्रा. भार वर्ग में, मानसी नेगी ने 65 से 70 किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। आरोहण सिंह ने 60 से 65 किग्रा. भार वर्ग में, हिमांशु बिष्ट ने 65 से 70 किग्रा. भार वर्ग में, सार्थक सिंह ने 80 किग्रा. भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। तियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंशवीर, रक्षित जोशी और मानसी का चयन 8वीं यूथ बालक/बालिका नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह रावत, वरिष्ठ सहायक शिवम सिंह रावत, स्टेडियम के सभी कोचों और खेल प्रेमियों ने इन मुक्केबाजों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

