बिलासपुर,7 5 अप्रैल (आरएनएस)। हनुमान जयंती के अवसर पर निकली शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।क्या है पूरा मामला2 अप्रैल को शहर में हनुमान जयंती पर विभिन्न स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली जा रही थीं। इसी दौरान चांटीडीह निवासी सन्नी श्रीवास अपने साथी सूरज साहू के साथ पेंडलवार अस्पताल के पास रैली देख रहे थे।इसी बीच दयालबंद निवासी प्रियांशु बोले अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। साइड हटने को लेकर शुरू हुई कहासुनी जल्द ही गाली-गलौच और मारपीट में बदल गई।आरोप है कि विवाद के दौरान प्रियांशु बोले ने चाकू निकालकर सूरज साहू के पेट में वार कर दिया। घायल युवक को तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस की कार्रवाईघटना के बाद तोरवा थाना में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपते फिर रहे थे, लेकिन पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रैक कर 5 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में—
प्रियांशु बोले (25 वर्ष)
ओम बोले (23 वर्ष)
राघवेन्द्र राव उर्फ सुरेश (26 वर्ष)
शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी बरामद किया है।
आगे की कार्रवाई
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
त्रिपाठी
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

