रायपुर,7 5 अप्रैल (आरएनएस)। रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। रिश्ते में साले ने अपने साथी के साथ मिलकर जीजा पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।प्रार्थिया सुमित्रा दीप (30 वर्ष), निवासी कलिंग नगर गुढिय़ारी ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पति रवि दीप, अपने परिचित गौरव सोना के साथ गंजपारा स्थित देशी शराब दुकान के पास खड़े थे।इसी दौरान आरोपी बाबू मराठी (रिश्ते में साला) अपने साथी आयुष गुप्ता के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया।बताया जा रहा है कि करीब एक माह पूर्व रवि दीप द्वारा आरोपी बाबू मराठी की मां के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी आक्रोशित था और मौका मिलते ही विवाद कर बैठा।
विवाद बढऩे पर आरोपी बाबू मराठी ने अपने पास रखी कैंची से रवि दीप के सीने और जांघ पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद गौरव सोना ने बीच-बचाव कर घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।घटना की रिपोर्ट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 93/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों—
बाबू मराठी
आयुष गुप्ता
को गिरफ्तार कर लिया है।
आगे की कार्रवाई
पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
त्रिपाठी
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

