दुर्ग,7 5 अप्रैल (आरएनएस)। दुर्ग पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में हाइड्रोपोनिक गांजा मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में इस तरह के उच्च गुणवत्ता वाले हाइड्रोपोनिक गांजा का यह पहला मामला है।
पुलिस ने इससे पहले 4 अप्रैल को बोरसी रोड स्थित बीज विकास निगम, रुआबांधा क्षेत्र से दो आरोपियों—विक्रम साहू और यश विश्वकर्मा—को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से गांजा, हाइड्रोपोनिक गांजा और नशे से जुड़ी सामग्री बरामद की गई थी।
मामले की जांच के दौरान मादक पदार्थ के स्रोत और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी थी।
जांच के दौरान पुलिस ने 5 अप्रैल को एक और आरोपी आयुष विश्वकर्मा (29 वर्ष), निवासी हुड़को, भिलाई को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से हाइड्रोपोनिक विधि से उगाया गया गांजा बरामद किया गया।
हाइड्रोपोनिक तकनीक से उगाया गया गांजा सामान्य गांजे की तुलना में अधिक प्रभावी और उच्च गुणवत्ता का होता है, जिसका उपयोग नशे के लिए किया जाता है।
आरोपी के खिलाफ हृष्ठक्कस् एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अब इस नेटवर्क के स्रोत, सप्लाई चैन और अन्य जुड़े लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
त्रिपाठी
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

