बलौदा बाजार,05 अप्रैल (आरएनएस) । कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शातिर तरीके से छोटे-छोटे पैकेट बनाकर घर, दुकान और ढाबों से गांजा बेच रहे थे।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने 4 अप्रैल को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान करमदा, डमरू और रिसदा रोड बायपास क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया।
आरोपी बेहद चालाकी से अपने घर, दुकान और ढाबों में गांजे की छोटी-छोटी पुडिय़ा बनाकर बेच रहे थे, जिससे लंबे समय से अवैध कारोबार संचालित हो रहा था।
पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आरोपियों के कब्जे से—
करीब ?15,000 मूल्य का गांजा
बिक्री की नकद रकम ?170
जप्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियो में
पदुम दास मानिकपुरी (62 वर्ष) – दुकान संचालक, ग्राम करमदा
पंकज कुमार सिंह (32 वर्ष) – ढाबा संचालक, सकरी-रिसदा रोड बायपास
प्यारेलाल यादव (40 वर्ष) – ग्राम करमदा
चंद्र कुमार पैकरा (30 वर्ष) – ग्राम डमरू
चारों आरोपियों के खिलाफ हृष्ठक्कस् एक्ट की धारा 20क्च के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
त्रिपाठी
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

