रायपुर,7 5 अप्रैल (आरएनएस)। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर ज़ोन में अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत पंडरी थाना पुलिस ने एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध रूप से चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दलदल सिवनी स्थित वृंदावन गार्डन के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान—
सन्नी यादव (21 वर्ष), निवासी जगन्नाथ पारा, पंडरी, रायपुर
के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 79/2026 के तहत धारा 25 आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर इसी तरह लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
त्रिपाठी
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

