रायपुर, 06 अप्रैल (आरएनएस)। जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर, जोन-27 द्वारा चेयरमैनशिप और पार्लियामेंट्री प्रोसीजर विषय पर एक प्रभावशाली प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र का समापन शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को शाम 7 बजे वृंदावन हॉल, सिविल लाइन्स, रायपुर में गरिमामय वातावरण में हुआ।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य संस्था के पदाधिकारियों को बैठक संचालन और संसदीय नियमों की गहन जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में 62 से अधिक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सत्र का संचालन के राष्ट्रीय प्रशिक्षक जेसीआई सीनेटर डॉ. अनन्या मिश्रा और जेसी डॉ. अरिजीत गोस्वामी ने किया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन समन्वयक लीना वढेर और निदेशक चित्रांक चोपड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। समापन समारोह में सुपर चैप्टर के चेयरमैन पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कोच जेएफएस जेसीआई सीनेटर अमिताभ दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कर्नल रवीश छाजेड़ की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। इस आयोजन की अध्यक्षता जेसीआई रायपुर रॉयल कैपिटल के अध्यक्ष जेएफएम अमन अग्रवाल ने की। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार रहे।
* अधिकतम पंजीकरण: जेसीआई रायपुर कैपिटल एवं जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड
* प्रतिशत के आधार पर अधिकतम पंजीकरण: जेसीआई रायपुर संस्कार
* सर्वश्रेष्ठ भागीदारी: जेसी अंशिका गोयल (मैक यूनाइटेड)
* सक्रिय भागीदारी: जेसी अंकित मानिकुरी (संस्कार)
यह मेगा इवेंट एकता और सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण रहा, जिसमें जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर के अंतर्गत आने वाली विभिन्न शाखाओं—जैसे रायपुर कैपिटल, नोबल, संस्कार, वामा कैपिटल, संगवारी, यूथ कैपिटल, रॉयल कैपिटल, वामांजलि, मैक यूनाइटेड और उमंग—ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ने संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व विकास को नई दिशा प्रदान करते हुए प्रतिभागियों को व्यवहारिक ज्ञान से समृद्ध किया।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

