जगदलपुर, 06 अप्रैल 2026 (आरएनएस) — बस्तर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ा वार करते हुए थाना बोधघाट क्षेत्र में मुखबिर की सटीक सूचना पर हाईवे जैसा ऑपरेशन चलाकर गांजा सप्लाई कर रहे दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया, मामला 5 अप्रैल का है जब पुलिस को खबर मिली कि 20 से 25 साल के दो युवक होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 17 KW 0342 से उड़ीसा से जगदलपुर की ओर बढ़ रहे हैं और उनके पास लाल रंग के बैग में भारी मात्रा में अवैध गांजा है, सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक टामेश्वर चौहान ने टीम तैयार की और गोरिया बाहर नाला के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार शुरू किया, जैसे ही बताये गए हुलिए के मुताबिक बाइक मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया, पूछताछ में उन्होंने अपना नाम देवी नारायण नागवंशी उम्र 26 साल निवासी बाबू सेमरा थाना नगरनार और बबलू कश्यप उम्र 19 साल निवासी हलबा कचोरा थाना कोतवाली जगदलपुर बताया, तलाशी लेने पर लाल बैग के अंदर सेलो टेप में लिपटे दो पैकेट बरामद हुए जिनमें कुल 3.348 किलो गांजा मिला जिसकी कीमत 1 लाख 67 हजार 400 रुपये आंकी गई, आरोपियों के पास इस मादक पदार्थ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही गांजा और मोटरसाइकिल जब्त कर लिया और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेज दिया, इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक ललित नेगी, लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, सुनील मनहर, पवन श्रीवास्तव सहित आरक्षक टीम के कई जवानों की अहम भूमिका रही जिन्होंने सटीक प्लानिंग और त्वरित कार्रवाई से नशे की इस खेप को शहर में पहुंचने से पहले ही रोक दिया, बस्तर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाकर तस्करों पर शिकंजा कस रही है और इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अब नशे के कारोबारियों के लिए बस्तर की जमीन सुरक्षित नहीं रही, संदेश साफ है—नशा लाओगे तो सीधे जेल जाओगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

