सिरसा 6 अप्रैल (आरएनएस)। हायर वर्क इंडिया की ओर से एमएसजी होटल में एआई पर एक नि:शुल्क सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि डा. वीपी गोयल व उनकी पौत्री तरिशा गोयल ने शिरकत की। 11 वर्षीय तरिशा गोयल ने कार्यक्रम में आए हुए युवाओं को एकआई के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एआई ने वर्तमान युग में क्रांति ला दी है और समय के साथ चलने के लिए युवाओं को इसके साथ चलना होगा। गोयल ने कहा कि वर्तमान युग में डिजिटल ज्ञान के साथ-साथ एआई की समझ अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को एआई की पढ़ाई और कॅरिअर में भूमिका, इसके विभिन्न प्रकार, उपयोगी टूल्स और डिजिटल मार्केटिंग में एआई के महत्व की जानकारी दी। इसके साथ ही गूगल वर्कस्पेस, गूगल एप और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी विस्तार से जानकारी दी। तरिशा गोयल ने युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षा, डिजिटल फ्रॉड से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में भी जागरूक किया, ताकि युवा तकनीकी रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बन सकें। डा. वीपी गोयल ने बताया कि उनकी 11 वर्षीय पौत्री तरिशा गोयल एआई पर बुक भी लिख चुकी है। इस कार्यक्रम में सिरसा के अनेक एंफ्लूएंशर पहुंचे हुए थे और सभी ने एआई से जुड़ी जानकारी को ध्यान से सुना। फैशन कैंप के संचालक मोहित जैन और आंचल जैन की ओर से एनफ्लूएंशर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तरिशा गोयल व उनके दादा डा. वीपी गोयल को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हायर वर्क इंडिया की डायरेक्टर आकाशदीप व सिमरन ने आए हुए सभी अतिथियों व युवाओं का धन्यवाद किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

