सिरसा 9 अप्रैल (आरएनएस)। भारत सरकार द्वारा देशव्यापी जनगणना 2027 के तहत ब्लाक नाथूसरी चौपटा का प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय मॉडल सांस्कृतिक स्कूल नाथूसरी चोपटा में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। यह जनगणना विश्व का सबसे बड़ा प्रशासनिक सर्वेक्षण होगा, जिसे पहली बार पूर्णत: डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा। जनगणना का प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस) होगा ब्लॉक नाथूसरी चोपटा में प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर सिंह ढिढारिया, नायब तहसीलदार लोकेश शर्मा, हिमांशु शर्मा जिला समन्वयक जनगणना विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि जनगणना के सफल संचालन हेतु व्यापक एवं चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम द्वारा प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परगणक और सुपरवाइजर को डिजिटल उपकरणों एवं मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से डेटा संग्रहण के लिए सक्षम बनाना है। इस प्रक्रिया में हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन ऐप का उपयोग किया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रत्येक परिवार एवं आवास से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को मोबाइल/टैबलेट के उपयोग, डेटा एंट्री प्रक्रिया, प्रश्नावली की समझ तथा डेटा की शुद्धता एवं गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। नायब तहसीलदार लोकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना 2027 की एक महत्वपूर्ण विशेषता स्व-गणना की सुविधा है, जिसके अंतर्गत नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके पश्चात प्रगणक द्वारा सत्यापन किया जाएगा, जिससे डेटा की सटीकता सुनिश्चित की जा सके। हिमांशु शर्मा डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सेंसस विभाग सिरसा ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया गया है और इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। फील्ड स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है, जिसके उपरांत वे निर्धारित समयावधि में घर-घर जाकर डेटा संग्रहण का कार्य करेंगे।
जनगणना दो चरणों में पूर्ण की जाएगी। प्रथम चरण एक मई 2026 से संचालित होगा, जिसमें आवास एवं परिवार से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। जिसमें जनसंख्या से संबंधित विस्तृत विवरण संकलित किया जाएगा। फील्ड ट्रेनर दलबीर सिंह ने कहा कि भारत सरकार सभी नागरिकों से अपील करते है कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें एवं सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे देश के विकास के लिए विश्वसनीय आंकड़े तैयार किए जा सकें। विपिन कुमार,फील्ड ट्रेनर दलबीर सिंह, सीताराम, प्रवीण कुमार,अमित चौहान और रविंद्र सोनी, अपनी टीम के साथ व्यवस्थाओं का संचालन कर रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

