सिरसा 6 अप्रैल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सिरसा जिले में भाजपा परिवार द्वारा जिला कार्यालय सरसाई कमल में अत्यंत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे कार्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था, जहां चारों ओर पार्टी के झंडे, बैनर और रंग-बिरंगी सजावट से उत्सव जैसा माहौल बना हुआ था। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत हवन-यज्ञ के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आहुति देकर देश की समृद्धि, संगठन की उन्नति और समाज की खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी के पवित्र ध्वज का पूजन किया गया। झंडा पूजन के बाद बड़े सम्मान और गौरव के साथ ध्वजारोहण किया गया, जिसके दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। ध्वजारोहण के उपरांत सभी कार्यकतार्ओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। अंत में सभी ने एक साथ नृत्य और गीतों के माध्यम से अपनी खुशी व्यक्त की तथा एक-दूसरे को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी की रीति-नीतियों, संगठन की कार्यप्रणाली, राष्ट्रवादी सोच, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और भारतीय इतिहास से प्रेरित विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नींव है और संगठन की मजबूती उनके समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहें। कार्यक्रम में जगदीश चोपड़ा, सुरेंद्र आर्य, रोहतास जांगड़ा, सागर केहरवाला, प्रदीप रातुसरिया, मक्खन सिंह ख्योंवाली, गुरदेव सिंह राही, अंबर मेहता, हनुमान कुंडू, ललित पोपली, इंद्रपाल जांगड़ा, निकुराम फौजी, वीरेंद्र तीना, जसविंदर पाल पिंकी, सुमन सैनी, गणेश चावरिया, अमरिक सिंह राही, ठाकुर भगवत सिंह, नंदलाल बैनीवाल, विष्णु शर्मा, ललित छिंपा, कृष्ण मेहता, राघव गुप्ता, सुखविंदर बराड़, भावना शर्मा, सुमन शर्मा, बलवान जांगड़ा, भूपेंद्र खट्टर, प्रियंका बुमरा, पुष्पा, लखविंदर कौर, कुलबीर पटीर, बलबीर बोयत, सुनील मेहता, संदीप मेहता, सुरेंद्र संधा, चरणजीत लूथरा, अंग्रेजन औलख, कौशल्या वर्मा, कविता सहित बड़ी संख्या में जिला कार्यकारिणी के सदस्य, जिला कोर कमेटी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर इस गौरवपूर्ण दिन की बधाई दी और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस पूरे देश में बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मना रही है। इस अवसर पर सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और पार्टी कार्यालयों को आकर्षक रूप से सजाया गया है, जिससे पूरे देश में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिल रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

