भाटापारा 6 अप्रैल आरएनएस) में शराब पीकर वाहन चलाना अब महंगा सौदा साबित हो रहा है, जहां एक सख्त चेकिंग अभियान के दौरान 4 वाहन चालकों की लापरवाही सीधे अदालत तक पहुंची और उन्हें कुल ₹55,000 का भारी अर्थदंड भरना पड़ा, दिनांक 06 अप्रैल 2026 को यातायात शाखा भाटापारा की टीम ने ब्रेथ एनालाइजर के जरिए सड़कों पर चेकिंग तेज की और एक-एक कर उन चालकों को पकड़ा जो नशे में वाहन दौड़ा रहे थे, कार्रवाई इतनी सटीक रही कि मौके पर ही शराब पीकर वाहन चलाने के 4 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए, पुलिस ने तुरंत वाहनों को जब्त किया और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए 3 मामलों में ₹15,000-₹15,000 और एक मामले में ₹10,000 का जुर्माना ठोक दिया, इस पूरी कार्रवाई के पीछे पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता का स्पष्ट निर्देश था कि सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए शराबी ड्राइवर्स पर जीरो टॉलरेंस अपनाया जाए, यही वजह है कि यातायात पुलिस लगातार सड़क पर उतरकर तकनीकी उपकरणों के साथ चेकिंग कर रही है और हर उल्लंघनकर्ता को सीधे कानून के शिकंजे में ला रही है, यह कार्रवाई सिर्फ जुर्माना नहीं बल्कि एक सख्त संदेश है कि नशे में ड्राइविंग अब बर्दाश्त नहीं होगी—क्योंकि एक गलती सिर्फ आपकी नहीं, कई जिंदगियों की कीमत बन सकती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

