कोलकाता 6 अप्रैल (आरएनएस)। बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म है। ऐसे में नेतागण चुनाव प्रचार के लिए मंदिरों से लेकर दरगाहों में जा रहे हैं। बंगाल के शहरी मामलों के मंत्री व कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम रजब अली शाह बाबा के दरगाह में पहुंचे। महानगर कोलकाता के हेस्टिंग स्थित जन आस्था के केन्द्र हजरत दाता कुतुब-ए-बंगाल रजब अली शाह बाबा की दरगाह में कोलकाता पोर्ट विधानसभा से तृणमूल प्रार्थी फिरहाद हकीम ने चादर व फूल पेश किए और बंगाल के लोगों के लिए हाजिरी लगाई। दरगाह के खादिम आरिफ खान ने बताया कि रजब अली शाह बाबा का दरगाह सद्भावना का एक बड़ा प्रतीक है। यहां आसपास आर्मी का इलाका है और यहां उक्त दरगाह में मायूस लोगों की मुरादें पूरी होती है। हर साल यहां उर्स आयोजित किया जाता है और सभी समुदाय के लोग यहां प्रार्थना करते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

