भिलाई 6 अप्रैल (आरएनएस) भिलाई अब बदलने की दहलीज पर खड़ा है… पेट्रोल-डीजल के धुएं और शोर से जूझते शहर को “इलेक्ट्रिक” क्रांति की राह पर ले जाने की बड़ी पहल शुरू होने जा रही है, जहां सिर्फ गाड़ियों की बात नहीं होगी बल्कि पूरे शहर की सांसें साफ करने का संकल्प लिया जाएगा। भिलाई में चौहान ऑटोमोबाइल और भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त प्रयास से “गो इलेक्ट्रिक भिलाई” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो महज एक इवेंट नहीं बल्कि शहर को प्रदूषण मुक्त, बेहतर वायु गुणवत्ता वाला और शोर रहित बनाने की दिशा में बड़ा जनआंदोलन बनने की तैयारी है। चेम्बर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने इस पहल की जानकारी देते हुए साफ किया कि यह अभियान सीधे-सीधे आम लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर मोड़ने का मिशन है, ताकि भिलाई ही नहीं बल्कि देश को भी प्रदूषण के खतरे से बाहर निकाला जा सके। कार्यक्रम के दौरान लोगों को इलेक्ट्रिक कारों की गुणवत्ता, उनकी उपयोगिता और आधुनिक फीचर्स की बारीक जानकारी दी जाएगी, वहीं सिर्फ सुनने तक बात सीमित नहीं रहेगी बल्कि मौके पर ही टेस्ट ड्राइव की व्यवस्था रखी गई है, जिससे लोग खुद शोर मुक्त, स्मूद और किफायती सफर का अनुभव कर सकें। यह कार्यक्रम 7 अप्रैल, मंगलवार को शाम 4 बजे होटल इम्पीरियल में आयोजित होगा, जहां शहर के नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है ताकि यह पहल सिर्फ कागजों में नहीं बल्कि सड़कों पर दिखे। इस पूरे अभियान की सूचना शंकर सचदेव के माध्यम से जारी की गई है, जो साफ संकेत देती है कि अब भिलाई सिर्फ विकास की नहीं बल्कि साफ और सुरक्षित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा रहा है… क्योंकि अब सवाल सिर्फ सफर का नहीं, आने वाली पीढ़ियों की सांसों का है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

