हरिद्वार,06 अपै्रल (आरएनएस)। नगर निगम के निर्वाचित बोर्ड की बैठक की शुरुआत सोमवार को हंगामे के बीच हुई। निर्धारित समय 11:00 बजे बैठक शुरू होनी थी, लेकिन प्रस्ताव के पढ़े जाने से पहले ही माहौल गरमा गया। विवाद उस समय बढ़ गया जब एक निर्दलीय पार्षद को भाजपा में शामिल होने पर बधाई देने के लिए मेयर और भाजपा पार्षदों ने उन्हें मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। इस घटनाक्रम से कांग्रेसी पार्षदों ने नाराजगी जताकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि बोर्ड बैठक कोई राजनीतिक दल का मंच नहीं है, बल्कि जनहित के मुद्दों पर चर्चा का स्थान है। बैठक में इस तरह की राजनीतिक गतिविधि अनुचित है। हंगामे के चलते बैठक कुछ समय तक बाधित रही और दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। स्थिति को संभालने के लिए अधिकारियों और वरिष्ठ पार्षदों को हस्तक्षेप कर माहौल शांत कराया। इसके बाद 11.37 बजे पहला प्रस्ताव पढ़ा गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

