देहरादून,06 अपै्रल (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्यों ने समाज कल्याण मंत्री खजानदास से भेंट की। बोर्ड के सदस्यों ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने मंत्री को दिव्यांगों की समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र भी सौंपा। बैठक में दिव्यांग आयोग व निदेशालय के गठन, पेंशन में वृद्धि, बैकलॉग पदों पर भर्ती और स्वरोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान अनीता शास्त्री, बृजमोहन सिंह, सुंदरलाल गौतम, अपूर्व नौटियाल, सचिन वढेरा और केएन जोशी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

