देहरादून,06 अपै्रल (आरएनएस)। नगर निगम क्षेत्र में शहीदों के सम्मान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मेयर सौरभ थपलियाल ने सोमवार को “शहीद विभूति नारायण ढौंडियाल स्मृति द्वार” के निर्माण को स्वीकृति दे दी। ये द्वार नेशविला रोड पर बनाया जाएगा। वार्ड 10 डोभालवाला के पार्षद मोहन बहुगुणा और बकरालवाला क्षेत्र के पार्षद अशोक डोबरियाल ने इस मामले में मेयर सौरभ थपलियाल को ज्ञापन दिया। पार्षदों ने मांग की कि राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के नेशविला रोड पर शहीद विभूति नारायण ढौंडियाल की स्मृति में एक भव्य स्मृति द्वार का निर्माण किया जाए। जिससे भावी पीढिय़ां उनके बलिदान को स्मरण कर सकें।जनभावनाओं को प्राथमिकता देते हुए मेयर सौरभ थपलियाल ने प्रस्ताव को तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दी। उन्होंने नगर निगम के निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि स्थल का शीघ्र निरीक्षण कर स्मृति द्वार का विस्तृत एस्टिमेट तैयार किया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए।मेयर ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है और इस प्रकार के स्मृति चिन्ह समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

