देहरादून,06 अपै्रल (आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मौजूदगी में सोमवार को जैंतनवाला में हुए भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस समारोह में तीन दर्जन से अधिक पूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री ने पटका पहनाकर नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के कारण ही आज भाजपा देश के शिखर पर पहुंची है। उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस पर उन सभी महान विभूतियों को नमन किया, जिनके अथक प्रयास और निस्वार्थ सेवा से पार्टी को यह मुकाम प्राप्त हुआ है। काबीना मंत्री ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में भी लोगों से जानकारी ली। लोगों ने अपनी समस्याएं भी कैबिनेट मंत्री को बताईं। कैबिनेट मंत्री ने जैंतनवाला में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महाराज सिंह नेगी के आवास पर पहुंचकर उन्हें शॉल एवं पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानित किया, उनके आवास में पार्टी का झण्डा लगाकर उन्हें स्थापना दिवस की बधाई दी। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान नैन सिंह पंवार, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, सविता गुरुंग, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर (सेनि) विजेंद्र शाही, प्रदेश महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष वंदना बिष्ट, मण्डल प्रभारी ज्योति कोटिया, मण्डल महामंत्री किरन, लीला प्रधान, ज्योति ढकाल, लक्ष्मण रावत, प्रधान आशू थापा, प्रधान विनोद अवस्थी, विक्रम कंडारी, धीरेन्द्र ठाकुर, आशीष शर्मा, सचिन कुमार, बूथ अध्यक्ष पूर्णिमा थापा, चित्रलेखा राय, सपना मल्ल, मंजू देउपा, मेजर (सेनि) महावीर सिंह रावत उपस्थित रहे।ये भाजपा में शामिलराधा देवी, दुर्गा मल्ल, कविता देवी, मीना शर्मा, आशा चरनजीत, सीता घिमरे, इन्दु थापा, संजय कुमार, सुनील कुमार, राजेश खत्री, नेहा कालिया, संजना रावत, अनिता भट्ट, कैप्टन (सेनि) प्रकाश चन्द्र घिल्डियाल, परशुराम व्यास, महिपाल सिंह नेगी, नीतू राणा, सूरत सिंह भंडारी, राजेश कुमार, गंगा लामे छाने, चन्द्रकला तिवारी, रीता तिवारी, मथुरा देवी, शोभा अधिकारी अमृता देवी, अन्नू देवी, हवलदार (सेनि) जीबी भण्डारी, सूरज कुमार क्षेत्री, लोक बहादुर क्षेत्री, कल्पना क्षेत्री, प्रमिला सिंह आदि।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

