जौनपुर 7 अप्रैल (आरएनएस)। थाना सुजानगंज पुलिस की टीम ने चार किलो पांच सौ ग्राम अवैध गाँजा के साथ एक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक वैगनार कार व एक एन्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार सुजानगंज पुलिस टीम ने पंचरास्ता बारा पुलिया के पास से एक युवक अभिषेक तिवारी उर्फ अमित तिवारी पुत्र बृजभूषण तिवारी निवासी ग्राम रतनपुर नगौली थाना सुजानगंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

