देहरादून,07 अपै्रल (आरएनएस)। बन्नू बिरादरी देहरादून का मंगलवार को गठन किया गया। दीपक भाटिया को अध्यक्ष, संतोक नागपाल को महामंत्री और कैंट विधायक सविता कपूर को संरक्षक चुना गया। मंगलवार को इसके लिए बन्नू स्कूल के अध्यक्ष अमित कपूर के निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसका संचालन स्कूल प्रबंधक संजीव विरमानी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष रमेश खनिजो,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्की खन्ना,संरक्षक – अमरनाथ आहूजा,सोमनाथ भाटिया,मदन चांदना,भीम वीरमानी और तिलक राज चांदना को चुना गया।बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने, समाज को एकता के सूत्र में बांधने तथा सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।अमित कपूर ने कहा कि बन्नू बिरादरी एक परिवार की तरह है और सभी को मिलकर इसे आगे बढ़ाना होगा। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक भाटिया ने कहा कि बिरादरी को संगठित कर नियमित बैठकों का आयोजन किया जाएगा तथा युवाओं, महिलाओं और बच्चों को जोड़ते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।कार्यक्रम में संजय चांदना, अमित भाटिया, डॉ. रमन नकरा, चरणजीत भाटिया, भूषण भाटिया, अमरनाथ मुनियाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

