देहरादून,07 अपै्रल (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा के कैंप ऑफिस पर देहरादून की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं ने मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। इस दौरान पृथ्वी नाथ मंदिर सेवादल, नागेश्वर शिव मंदिर, श्री खाटू श्याम सेवा मंडल, महा सेवा समिति शाकंभरी, मां आदि शक्ति दुर्गा मंदिर और कायस्थ महासभा के प्रतिनिधियों ने वर्मा को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट किए। संस्थाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने समाज में सेवा करने वाले व्यक्ति को दायित्व देकर सभी का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर संजय गर्ग, गौरव जैन, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने श्री वर्मा को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा का सरुपा भेंट कर गुरुद्वारे में गुरुद्वारा समिति द्वारा स्वागत किया। इस मौके पर गुरु सिंह सेवा के प्रधान सरदार गुरबख्श सिंह, महासचिव सरदार गुलजार सिंह आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

