देहरादून,07 अपै्रल (आरएनएस)। दून के परेड ग्राउंड स्थित मॉडर्न दून लाइब्रेरी में मंगलवार को देव भूमि फिल्म प्रोडक्शन उत्तराखंड की नई गढ़वाली फिल्म ‘सपनाÓ का टीजर एवं पोस्टर लांच किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी मौजूद रहे। उन्होंने रिमोट दबाकर फिल्म की पहली झलक जनता के सामने पेश की। इस अवसर पर श्री कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड की बोली और संस्कृति को बचाए रखने में क्षेत्रीय फिल्मों का अहम योगदान है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री सुभाष बर्थवाल ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं। फिल्म के निर्माता व निर्देशक जय श्रीकृष्ण नौटियाल ने बताया कि यह फिल्म राज्य की सामाजिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में जय श्रीकृष्ण नौटियाल के साथ गोपाल सोदे, नरेंद्र पाल सिंह रावत, स्मृति रावत और आंचल फर्स्वाण मुख्य भूमिकाओं में हैं। संगीत अमित वी. कपूर का है, जबकि गायन में जगदीश उपाध्याय और लता बिष्ट ने अपनी आवाज दी है। इस दौरान फिल्म यूनिट के सदस्य बलराम नौटियाल, मोहित कुमार और अन्य कलाकार उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

