0 राजीव गांधी चौक में हुआ जंगी प्रदर्शन
रायपुर, 08 अप्रैल (आरएनएस)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दलित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के विरूद्ध अनर्गल बयान देने वाले हेमंत विश्वकर्मा और अमित शाह के विरूद्ध जमकर नारेबाजी कांग्रेसजनों ने की।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वकर्मा को पुतला दहन किया गया। इसके अलावा उनके कई बयान का विरोध किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
विज्ञप्ति अनुसार इस कार्यक्रम में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा, पंकज शर्मा, दिनेश ठाकुर, दीपक चौबे, सुयश शर्मा एवं पुनम पाण्डेय उपस्थित थे। ज्ञात रहे कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इस समय आरटीआई एवं विधवाओं को पेंशन नहीं दिए जाने के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया जा रहा है।
आर शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

