रायगढ़ 8 अप्रैल (आरएनएस) पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत ऐसा ऑपरेशन चलाया कि सैकड़ों किलोमीटर दूर ले जाई गई दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित वापस लाकर अपराधियों पर सख्त शिकंजा कस दिया, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में चल रही इस मुहिम के तहत पहली बड़ी सफलता जूटमिल थाना क्षेत्र में मिली जहां 22 अक्टूबर 2025 को 17 वर्षीय बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी, परिजनों की खोजबीन नाकाम होने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 377/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की, तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना से पता चला कि बालिका का संपर्क जूटमिल निवासी सनत कुमार भट्ट (20 वर्ष) से था और दोनों पंजाब के जालंधर में मौजूद हैं, पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और वहां से बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया गया, पीड़िता के कथन और मेडिकल रिपोर्ट में शारीरिक शोषण की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ धारा 87, 65(1) बीएनएस और 4, 6 पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, इसी तरह दूसरी सफलता पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में मिली जहां 25 मार्च 2026 को 15 वर्षीय बालिका के 17 मार्च की रात से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी, पुलिस ने अपराध क्रमांक 49/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत जांच शुरू की और लगातार पतासाजी के बाद 6 अप्रैल 2026 को अंबिकापुर के खरसिंया नाका चौक के पास एक युवक के साथ बालिका को बरामद किया, पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उसे बस से जामगांव होते हुए अंबिकापुर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, पीड़िता के बयान और मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 87, 65(1) बीएनएस और 4, 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई, दोनों मामलों में पुलिस टीमों की सक्रियता और तकनीकी जांच ने अहम भूमिका निभाई, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित वापसी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई प्राथमिकता है, यह कार्रवाई सिर्फ बचाव नहीं बल्कि उन अपराधियों के लिए सख्त चेतावनी है जो मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं कि कानून अब उनके पीछे पूरी ताकत से खड़ा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

