०उन्नत पंचायत बनाने के लिए सभी सरपंचों से तैयार कराए गए रूप रेखा
जशपुरनगर,08 अप्रैल (आरएनएस)। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के सभी सरपंच तथा सचिव की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ ने जिले के 55 सरपंचों से जिन्होंने प्रतिनिधिमण्डल अध्ययन भ्रमण हेतु दुर्ग जिला के ग्राम पंचायत पतोरा, धमतरी जिला के ग्राम पंचायत सांकरा तथा उडीसा राज्य के मयूरभंज जिला के ग्राम पंचायत बोबईजोडा में अध्ययन कर आए है, उनसे अध्ययन भ्रमण के अनुभव की जानकारी ली। उनहोंने भ्रमण के दौरान प्राप्त किए गए अनुभव का उपयोग करके अपने पंचायत को भी उन्नत पंचायत बनाने के लिए सभी सरपंचों से उनके पंचायत के विकास हेतु रूप रेखा तैयार कराई। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास हेतु हर संभव प्रयास तथा सहायता जिला पंचायत द्वारा की जायेगी। पंचायत को जिस भी कार्य की आवश्यक्ता होगी उस कार्य को कन्वरजेंस की सहायता से करवाया जायेगा। इस कार्यशाला का उददेश्य सरपंचों से उनके पंचायत के लिये विकास का डाफ्ट तैयार करवाना था सभी सरपंचों ने अपने-अपने ग्राम पंचायत के लिये प्लान बनाया उन्होने प्लान के माध्यम से बताया कि उनके पंचायत में अभी किन किन कार्यों की सर्वाधिक आवश्यक्ता है उनका बनाया हुवा प्लान जिला पंचायत में जमा किया जा चुका है तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी सरपंचों को आश्वासन दिया कि आप अच्छे कार्यों के लिये प्रयास करते रहिए एक दिन आपका यही प्रयास आपको पुरस्कार दिलाएगा
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

