० अब तक कुल 970 आवेदन प्राप्त
कोंडागांव, 08 अप्रैल (आरएनएस)। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम स्तरीय राजस्व पखवाड़ा के निर्धारित तिथि अनुसार शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। राजस्व पखवाड़ा का पहला चरण 16 अप्रैल तक चलेगा।
राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 अप्रैल 2026 की स्थिति में अब तक विभिन्न गांवों में आयोजित शिविर में कुल 970 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें तहसीलवार कोंडागांव में 365, मर्दापाल में 24, फऱसगांव में 77, केशकाल में 137, धनोरा में 63, माकड़ी में 169 और बड़े राजपुर में 135 आवेदन शामिल है। नामांतरण के 166, बंटवारा के 23, ऋण पुस्तिका के 9, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के 233 एवं 540 अन्य राजस्व प्रकरण शामिल है। कुल आवेदनों में से 713 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

