जौनपुर 8 अप्रैल (आरएनएस )। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सिहौली गांव में बुधवार को प्रात: सवेरे उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर सैनिक गिरजा शंकर महाविद्यालय के ठीक सामने मुख्य सड़क से लगभग तीस मीटर दूर गाँव के रास्ते पर एक मजदूर की संदिग्ध पारिस्थ्यिों में शव देख कर लोगों की भीड़ लग गयी। बाद में मृतक की पहचान 50 वर्षीय मगरू पुत्र निहुरि बनवासी निवासी चोलापुर, वाराणसी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक केराकत क्षेत्र के बम्बावन गांव स्थित एक सिंह के ईंट-भ_े पर मजदूरी करता था। मंगलवार को शाम सगड़ी लेकर केराकत आया था, और काम खत्म कर घर जा रहा था। तभी तबियत बिगडऩे पर सड़क किनारे सगड़ी से गिर गया और वही पर देर रात्रि तक पड़ा रहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

