जौनपुर 8 अप्रैल (आरएनएस )। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के समक्ष जनसुनवाई कक्ष में दिव्यांग और वयोवृद्ध मोहनलाल प्रजापति द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि उन्होंने गहने के बदले ऋण लिया था और संपूर्ण ऋण राशि चुकाने के बावजूद भी उनके गहने वापस नहीं किए जा रहे हैं, जिससे वह अत्यंत परेशान है। उक्त प्रकरण को जिलाधिकारी द्वारा गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली को निर्देशित किया गया कि पीडि़त के गहने वापस कराए जाएं। पुलिस नें दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की सुनवाई की गई तथा आपसी सहमति से प्रकरण का निस्तारण कराया गया। इस दौरान पीडि़त के गहने वापस दिलाए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

