जौनपुर 8 अप्रैल (आरएनएस ) । सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद कार्यकारिणी की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर मे जनपद अध्यक्ष सी बी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। वैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष ने वर्तमान मे प्रधान मन्त्री भारत सरकार को पेंशनर्स की मांगो से सम्बन्धित भेजी जाने वाली हस्ताक्षर याचिका पर चलाये जा रहे पेंशनर्स हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा करते हुए सफलतापूर्वक कार्य संचालन मे सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किए। साथ ही पेंशनर्स के टर्मस रिफरेन्स को आठवे वेतन आयोग के राजपत्र मे सम्मिलित किए जाने , महगाई राहतध्महगाई भत्ता के सन्दर्भ मे जारी राजपत्र प्रकाशित निर्णय के अनुसार कर्मचारियो,पेंशनरो, शिक्षको के लिए अलग सी पी आई बनायी जाए ,पेंशन राशिकरण की कटौती दस बर्ष पर बन्द करने,65 वर्ष की उम्र पूरी होने पर प्रत्येक पांच वर्ष पर पांच प्रतिशत पेंशन की वृध्दि की जाय ,पेंशन को नान कन्ट्रीब्यूटरी,अनफण्डेड का उल्लेख वेतनआयोग के राजपत्र से वापस लिया जाए, पेंशन को आयकर से मुक्त किये जाने आदि दस सूत्रीय मांग को लेकर आगामी दिनांक-21 अप्रैल को होने वाले अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के आल इण्डिया प्रदर्शन के सर्मथन मे वडी संख्या मे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना-प्रदर्शन मे वडी संख्या मे उपस्थित होकर कार्य क्रम को सफल बनाने की अपील की गय ओकांर नाथ मिश्र, के के त्रिपाठी,अशोक प्रताप सिंह, कंचन सिंह, इ0प्रमोद कुमार सिंह, चन्द्र शेखर सिंह, श्याम बिहारी सिंह ,गोपाल लाल श्रीवास्तव, सुबेदार यादव, राम अवध यादव,शेष नाथ सिंह नन्दलाल सरोज, रमेश, बिक्रमाजीत यादव, पलकधारी, डॉक्टर भारत यादव,राजपति विश्र्वकर्मा,राम प्रताप यादव, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, हुंबराज यादव, दसरथ राम, शम्भूनाथ यादव, गोरखनाथ नाथ माली अशोक मिश्र आदि ने सम्बोधित किया.। संचालन संगठन के जिलामन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

