पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते वरिष्ठ अधिवक्ता
सुलतानपुर 8 अप्रैल (आरएनएस )। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बाबू राजकिशोर सिंह की पूण्यतिथि जिला एवं सत्र न्यायालय में बीरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पूर्व अध्यक्ष काशी प्रसाद शुक्ल, शिवमंगल शुक्ल, नरेन्द्र बहादुर सिंह, महेन्द्र प्रसाद शर्मा,मान सिंह,एसपी सिंह, संजय सिंह, रणजीत सिंह त्रिसुंडी ने उनके चित्र पर पुष्पअर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहाकि स्व. सिंह बार एसोसिएशन को बढ़ाने के साथ जिले की राजनीति को नई गति दी। उनके कार्यों से हम सभी को प्रेरणा लेने की जरुरत है। अधिवक्ताओं व वादकारियों को प्रसाद भी वितरण किया गया। आयोजक समिति ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। यहां पर आशीष अग्रवाल, अवधेश सिंह, रंजीत यादव, अनुरुद्ध चौरसिया, धन्नजय उपाध्याय, देवी प्रसाद पाण्डेय, विवेक सिंह, अश्विनी सिंह, रविबंश सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरु ,बृजेश चौरसिया, अखण्ड प्रताप सिंह मोनू सिंह, संदीप वर्मा, शिवआशीष पाठक, अजय सिंह आजाद समेत अधिवक्ता रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

