सुलतानपुर 8 अप्रैल (आरएनएस )। मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय, वैदहा (जयसिंहपुर) में अध्यापक संगोष्ठी, वार्षिक उत्सव एवं ‘स्कूल चलो अभियानÓ के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिससे समूचा वातावरण ज्ञान एवं संस्कार की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरणा मिली। अतिथियों के स्वागत एवं उद्बोधन का दायित्व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कांति सिंह ने निभाया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए ‘स्कूल चलो अभियानÓ के महत्व को रेखांकित किया तथा अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाठ्यपुस्तक लेखक सर्वेश कांत वर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महिला कल्याण विभाग की प्रतिनिधि रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोडऩा है। उन्होंने ‘स्कूल चलो अभियानÓ को सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला हेल्पलाइन विभाग की प्रतिनिधि सीता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि महिला हेल्पलाइन सेवाएं संकट की स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने शिक्षा के प्रसार एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। आए हुए अतिथियों के प्रति अजीत यादव ने आभार व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

