लखनऊ 8 अप्रैल (आरएनएस )उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित अपने शिविर कार्यालय, 7- कालिदास मार्ग पर महान साहित्यकार एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्Ó के अमर रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके स्मृति चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रचनाएं आज भी जन-जन में देशप्रेम, स्वाभिमान एवं राष्ट्रीय चेतना की भावना को जागृत करती हैं। उन्होंने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय एक महान साहित्यकार, उपन्यासकार, निबंधकार एवं समाज सुधारक थे, जिन्हें आधुनिक बांग्ला साहित्य का जनक माना जाता है।उन्होंने आगे कहा कि उनका लिखा हुआ ‘वंदे मातरम्Ó भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में देशभक्ति की अलख जगाने का सशक्त माध्यम बना। यह गीत आज भी हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रज्ज्वलित करता है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘वंदे मातरम्Ó के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा उनकी स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिससे नई पीढ़ी को उनके योगदान एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण से प्रेरणा मिल सके।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘वंदे मातरम्Ó माँ भारती के प्रति अटूट प्रेम, बलिदान और आत्मसम्मान का ऐसा मंत्र है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में महान क्रांतिकारियों को राष्ट्र प्रेम के प्रति प्रेरित किया और आज भी हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति की भावना को बलवती बनाता है। उन्होंने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को ‘वंदे मातरम्Ó के रूप में राष्ट्रभक्ति का स्वर देकर एकजुट किया तथा उनकी प्रसिद्ध कृति ‘आनंदमठÓ ने जन-जन में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने का कार्य किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

