लखनऊ 8 अप्रैल (आरएनएस )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि भाजपाई संगी-साथियों की विभाजनकारी नीतियाँ अपने ही देश के लोगों को एक-दूसरे से डराती और लड़ाती हैं। उन्होंने कहा कि ये ‘बाँटो और राज करोÓ की साम्राज्यवादी सोच के विचारवंशी लोग हैं, जो भूमिगत रहकर अपनी पहचान छिपाते हैं और इसीलिए अपना पंजीकरण नहीं कराते हैं। गिरोह ही अपंजीकृत होते हैं।अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे नकारात्मक लोग देश में अस्थिरता पैदा करते हैं, जिससे लोगों का ध्यान इनके भ्रष्ट शासन-प्रशासन की ओर न जाए और लोगों की भावनाओं का दुरुपयोग कर ये लोग अपना स्वार्थ सिद्ध करते रहें। यही इनका संकल्प है और इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए ये दरारवादी तत्व चौबीसों घंटे समाज में विभाजन पैदा करने वाली गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज आपस में लडऩा नहीं चाहता, लेकिन ये संगी-साथी अपने कुछ स्वार्थी लोगों को समाज के बीच अलग-अलग रूपों में भेज देते हैं, जो समाज को विखंडित करने के लिए दरारें ढूंढकर उसे गहरी खाई में बदल देते हैं।उन्होंने कहा कि ये भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और भय तथा अविश्वास का वातावरण बनाकर समाज को हिंसा की ओर धकेलते हुए अपने गलत मंसूबों को पूरा करते रहते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब ऐसे विघटनकारी लोगों के लिए देश के हर गांव, बस्ती, शहर और प्रदेश में नाकाबंदी जैसी स्थिति बन जाएगी। उन्होंने कहा कि इनकी करतूतें लगातार उजागर होने से लोग सावधान हो चुके हैं और ऐसे लोगों को अपने घर-परिवार में प्रवेश से रोक रहे हैं। ये विश्वास के साथ घात करने वाले लोग हैं और केवल अपने स्वार्थ की पूर्ति में लगे रहते हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगियों की साजिशें और चालबाजियां अब जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुकी हैं। इस बार जनता उन्हें हमेशा के लिए सत्ता से हटाएगी और उनकी मानवता विरोधी नकारात्मक विचारधारा को समाप्त करेगी। उन्होंने कहा कि जनता की जागरूकता ही देश का भविष्य बनाएगी और अब बुरे दिन समाप्त होने वाले हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

