कुशीनगर, 08 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के किसान चौक के पास दो स्थानों पर फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को पुलिसिया मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस टीम ने घायल अभियुक्त के पास से मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरन्तर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बीते 06/07 अप्रैल की रात थाना क्षेत्र के किसान चौक के पास दो स्थानों पर फायरिंग की घटना कारित की गयी थी। जिसके संबंध में थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0-98/2026 धारा-109 बीएनएस व मु0अ0स0-99/2026-धारा-109/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न पुलिस टीमों का गठन कर चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में 07/08 की रात थाना कप्तानगंज, थाना कसया व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र के हसनगंज भिवरा रोड के समीप घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल आता हुआ दिखाई दिया, जिसको पुलिस टीमों द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी। जिससे एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया तथा एक अन्य अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान आदित्य साहनी पुत्र कमलेश साहनी निवासी बभनौली थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर के रुप में हुई। जिसको गिरफ्तार कर लिया गया। मौके/कब्जे से 01 अदद पिस्टल 32 बोर, 01 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस, एक मोटरसाइकिल,1000/ रुपये नगद आदि बरामद किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त आदित्य साहनी थाना कप्तानगंज क्षेत्र के किसान चौक के पास दो स्थानों पर फायरिंग की घटना में मुख्य अभियुक्त है। अभियुक्त आदित्य साहनी थाना कप्तानगंज का 153 ए नंबर का हिस्ट्रीशीटर है तथा इसके ऊपर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही भी पूर्व में की गयी है। पुलिस टीम ने घायल अभियुक्त के पास से एक अदद पिस्टल 32 बोर, एक खोखा कारतूस, दो जिन्दा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, 1000/ रुपये नगद बरामद किया है।बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कसया आशुतोष सिंह मय टीम, थानाध्यक्ष कप्तानगंज दीपक सिंह मय टीम, प्रभारी स्वाट स्वतंत्र सिंह मय स्वाट टीम, चौकी प्रभारी कस्बा बबलू सोनकर, चौकी प्रभारी मथौली अंकित सिंह शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

