कोंडागांव, 08 अप्रैल (आरएनएस)। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ‘चावल महोत्सवÓ के अवसर पर रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का संयुक्त आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण विकास को गति देना, रोजगार सृजन को बढ़ावा देना तथा आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत मकानों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने हितग्राहियों को प्राप्त किश्तों की जानकारी दी तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। सभी स्वीकृत आवासों को अधिकतम 90 दिनों के भीतर पूर्ण करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।
तकनीकी नवाचारों पर जोर
योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जागरूकता के लिए तकनीकी नवाचारों को भी बढ़ावा दिया गया। क्यूआर कोड (क्तक्र ष्टशस्रद्ग) स्कैन प्रणाली के माध्यम से योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने की पहल की गई है। अमृत सरोवरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर क्यूआर कोड स्थापित कर ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी सुलभ कराई जा रही है।
इसके साथ ही नवीन जल संरचनाओं के लिए क्लार्ट एप्प के उपयोग की जानकारी और प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे उपयुक्त स्थल चयन कर जल भराव सुनिश्चित किया जा सके।
मनरेगा व आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा मांग के अनुरूप नए कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को निर्माण सामग्री आपूर्ति एवं अन्य आयवर्धक गतिविधियों से जोडऩे पर भी बल दिया गया।
‘मोर-गांव-मोर-पानीÓ महाअभियान के तहत जल संरक्षण को बढ़ावा देते हुए नए तालाब निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई तथा आजीविका डबरी के माध्यम से आय वृद्धि के उपायों पर चर्चा की गई।
नियमित आयोजन के निर्देश
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अविनाश भोई ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक माह की 7 तारीख को अनिवार्य रूप से ‘रोजगार दिवसÓ एवं ‘आवास दिवसÓ का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

