राजनांदगांव, 08 अप्रैल (आरएनएस) जिले के मुडिय़ा मोहारा क्षेत्र में पुलिस ने गांजा की अवैध खेती का खुलासा करते हुए एक दंपत्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो दर्जन से अधिक गांजा के पौधे जब्त किए हैं।जानकारी के अनुसार, मोहारा चौकी पुलिस को कसारी गांव में एक घर की बाड़ी में गांजा उगाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमार कार्रवाई की, जहां देवेन्द्र मुंजारिया और उसकी पत्नी तीजकुंवर मुंजारिया को 28 गांजा के पौधों के साथ गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि दंपत्ति द्वारा जानबूझकर गांजा की खेती की जा रही थी। हालांकि इसके पीछे का उद्देश्य अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और मामले की जांच जारी है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों और पंचों की मौजूदगी में मौके की वीडियोग्राफी कराई और गांजा के पौधों को जड़ समेत उखाड़कर जब्त किया। पौधों की पहचान के लिए भी ग्रामीणों की मदद ली गई, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया में किसी तरह की दिक्कत न हो।जब्त गांजा पौधों की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(क) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

