जगदलपुर,08 अप्रैल (आरएनएस)। मुखबीर से मिली सूचना पर बोध घाट पुलिस ने गांजा का अवैध परिवहन करते हुए दो लोगों को पकड़ा है। आरोपी मोटरसाइकिल में सवार होकर कुरंदी जंगल के रास्ते से आड़ावाल की तरफ से जगदलपुर आ रहे थे। सूचना पर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में एएसपी माहेश्वर नाग के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल अडावाल रेलवे फाटक के पास पहुँच कर द्वष्श्च लगाकर उक्त संदेही वाहन का इंतजार किये संदेही वाहन आने से घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम गणपति माली उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मूर्त हांडीथाना कोटपाड़ एवं श्याम सुंदर बीसाई उम्र 45 साल निवासी ग्राम तेली धार गुड्ड कोटपाड का रहने वाला बताये जिसके तलाशी लेने पर नीला रंग के थैला के अंदर भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटा तीन पैकेट में कुल 10.09द्मद्द कुल किमती 5,04,500रु बरामद हुआ। आरोपियों को धारा 20 (ड्ढ) का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ, मोटर सायकल, दो नग मोबाइल, नगदी रकम 500 रु को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपियो को कोर्ट भेजा गया है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

