० महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने शीर्ष नेतृत्व का माना आभार
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर, 08 अप्रैल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी टीम ने मांई दंतेश्वरी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने कहा कि बस्तर सहित क्षेत्र की खुशहाली के लिए मांईजी से कामना की है। भाजपा महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी,पदाधिकारी और कार्यकर्ता समवेत भाव से संगठन को मजबूत बनाने और जनता के बीच पहुंचकर ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, निर्मल पाणिग्रही, ममता राणा,किरण सेन, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, गोदावरी साहू, ब्रिजेश शर्मा, संतोष गौर, विनायक बेहरा, बिजली बैद्य, पूनम सिन्हा, अनिता श्रीवास्तव, श्वेता गुप्ता, गीता मिश्रा, गीता नाग, मीना विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, मातारानी बरई, ढाकेश्वरी पाण्डेय, पुष्पा तिवारी,बीबी चंदाबानो अलका सेंगर, विभा सिंह आदि शामिल रहे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

