० कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
सुकमा, 08 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के किसानों को समय पर निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त और प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी, गैर कृषि उपयोग, अधिक कीमत पर विक्रय एवं अमानक उर्वरकों की बिक्री जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। यदि कोई व्यक्ति या फर्म उर्वरक संबंधी अवैध कार्यवाही में संलिप्त पाई जाती है तो उसके विरुद्ध उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
किसानों की सुविधा हेतु नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) गठित
किसानों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने और जिले में बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक का सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 07864284151 जारी किया गया है, जिस पर किसान अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी तय, सीधे कर सकेंगे संपर्क
किसानों को हर स्तर पर सहायता देने के लिए प्रशासन ने जिम्मेदार अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं—डॉ. जितेश कुमार बघेल नियंत्रण कक्ष प्रभारी – 9340252953, भीम जायसवाल उप प्रभारी – 8349071266, सी.के. बोरकर (सहायक नोडल अधिकारी) 7587795821, शेख गुलाम (सदस्य) – 9479217111
प्रशासन की सख्ती से किसानों को मिलेगा लाभ
जिला प्रशासन का यह कदम किसानों के हित में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब उर्वरक की उपलब्धता, गुणवत्ता और उचित मूल्य पर विक्रय को लेकर सतत निगरानी की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी किसानों से अपील की है कि यदि कहीं भी अधिक कीमत पर उर्वरक बिक्री, जमाखोरी या अमानक उर्वरक की शिकायत मिले तो तत्काल नियंत्रण कक्ष में सूचना दें, ताकि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जा सके।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

