रुड़की,08 अपै्रल (आरएनएस)। पुलिस ने सट्टा खाई बाड़ी में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम कोटवाल आलमपुर के पंचायत घर के पास एक व्यक्ति सट्टा खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सुखपाल निवासी कोटवाल आलमपुर को पकड़ लिया। आरोपी के पास से 940 रुपये नकद, सट्टा पर्ची और पेन बरामद किए। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

