रुड़की,08 अपै्रल (आरएनएस)। मंगलवार देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला बुधवार सुबह भी जारी रहा। सुबह से आसमान में घने काले बादल छाए रहे। साथ ही रिमझिम बारिश होती रही। करीब 11 बजे तक बारिश होती रही। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से अधिकतम तापमान में 11.2 गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को दिन में भी ठंडक का अहसास हुआ। बुधवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो रिमझिम बारिश हो रही थी। बारिश के कारण मौसम में भी काफी ठंडा था। बारिश की वजह से सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। हालांकि पूरा दिन आसमान पर काले बादलों ने डेरा जमाए रखा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

