देहरादून,08 अपै्रल (आरएनएस)। क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने ओएनजीसी से रिटायर इंजीनियर को बंधक बनाने, पीटने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उनकी पत्नी और दो बेटियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले घर में बंधक बनाए बुजुर्ग को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग रेस्क्यू किया था। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि टर्नर रोड, लेन-सी निवासी 69 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक एमए कुद्दूसी ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि उनकी पत्नी और बेटियां पिछले काफी समय से उन्हें प्रताडि़त कर रही हैं। 31 मार्च को उनकी पत्नी शमा कुद्दूसी और दो बेटियों ने उनसे पैसों की मांग की। पेंशन न आने के कारण उन्होंने पैसे देने में असमर्थता जताई। इससे गुस्सायी तीनों महिलाओं ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी और उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया। तबीयत बिगडऩे पर जब बुजुर्ग ने शोर मचाया तो आरोपियों ने उन्हें बाथरूम से निकालकर एक कमरे में बंद कर दिया और बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने किसी तरह 112 पर कॉल कर मदद मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कमरे से सुरक्षित बाहर निकाला। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं ने घर के सीसीटीवी कैमरे व अन्य सामान तोड़ दिया और बचाव में आई पुलिस के साथ भी अभद्रता की। एसओ ने बताया कि मामले में पीडि़त की पत्नी और दो बेटियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

