ऋषिकेश,08 अपै्रल (आरएनएस)। चारधाम यात्रा में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए गड्ढा मुक्त को पुलिस अधिकारी पीडब्ल्यूडी से समन्वय स्थापित करेंगे। यात्रा शुरू होने से सात दिन पहले सड़कों की मरम्मत को सुनिश्चित किया जाएगा। रात्रि गश्त के दौरान यात्रा मार्गों पर पथ-प्रकाश की जरूरत वाले स्थानों को चिन्हित कर संबंधित महकमों से व्यवस्था भी कराई जाएगी। बारिश में लागू नहीं होगा ट्रैफिक प्लान सीयात्रा की नोडल एवं एसपी ऋषिकेश ने बुधवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने यात्रा में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गहन मंथन किया। यात्रा मार्गों की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेकर उन्हें अत्याधिक ट्रैफिक दबाव में डायवर्जन प्लान सी से परहेज के लिए कहा। बताया कि नेपालीफार्म से भानियावाला फिर रानीपोखरी से गुजराड़ा होते हुए नरेंद्रनगर से ऋषिकेश तक आवाजाही के लिए बने इस प्लान को बारिश में लागू नहीं किया जाएगा।यात्रा मार्ग से हटाएं अतिक्रमणउन्होंने पुलिस अधिकारियों को यात्री पार्किंग में पेयजल, बिजली और शौचालयों की व्यवस्था को भी बेहतर रखने के लिए नगर निकाय और संबंधित महकमों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। दो दिन बाद यात्रा रूटों पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। एसपी ने ट्रैफिक को नियंत्रित रखने के लिए वॉलिंटियर का भी सहयोग लेने के लिए उन्हें चिन्हित करने के निर्देश दिए। यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करने की नसीहत भी दी। बैठक में सीओ नीरज सेमवाल, सुरेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट, डोईवाला से प्रदीप राणा, रायवाला से एएसपी प्रियवृत जोशी, रानीपोखरी से आरएस खोलिया, लक्ष्मणझूला से सूर्यभूषण नेगी, हरिद्वार स्थित श्यामपुर से नितेश शाह आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

