ऋषिकेश,08 अपै्रल (आरएनएस)। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी नवनिर्वाचित युवा पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया और सभी से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। बुधवार को डोईवाला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा, नई सोच और स्पष्ट दिशा मिलती है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने और जनता के बीच रहकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारी प्रदेश महासचिव सावन राठौर व आरिफ अली, परवादून युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव भारती, जिला महासचिव समीर खान, सुहेब अली व शुभम काम्बोज, डोईवाला विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सैनी, उपाध्यक्ष अमन बिष्ट, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सिलसवाल, उपाध्यक्ष जपनीत सिंह को सम्मानित किया गया। मौके पर कांग्रेस एससी विभाग जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तेजपाल सिंह मोंटी, सभासद गौरव मल्होत्रा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट, राहुल सैनी, आशिक अली, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष राहुल आर्य, हर्षित उनियाल, सूरज भट्ट, गौरव बिष्ट, वसीम आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

