ऋषिकेश,08 अपै्रल (आरएनएस)। डोईवाला में आईटीआई संस्थान नहीं होने क्षेत्र के युवाओं को दूर-दराज के क्षेत्रों का रुख करना पड़ रहा है। ऐसे में क्षेत्र में आईटीआई खोलने की मांग उठने लगी है। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख ने कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग उत्तराखंड के मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज खोलने की मांग की। बुधवार को देहरादून में डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 के बाद आईटीआई का संचालन बंद होने से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के लिए दूर-दराज के संस्थानों में जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें समय और आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है, जबकि कई युवा प्रशिक्षण से वंचित भी रह जाते हैं। डोईवाला क्षेत्र में चीनी मिल सहित अनेक औद्योगिक और अर्द्ध-औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं, जहां प्रशिक्षित युवाओं की लगातार आवश्यकता बनी रहती है। यदि डोईवाला में आईटीआई की स्थापना होती है तो स्थानीय युवाओं को ऑन-जॉब ट्रेनिंग के साथ रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने डोईवाला को अन-सर्व्ड ब्लॉक मानते हुए यहां आईटीआई खोलने के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र शुरू करने की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र की मांग पूरी तरह जायज है। विभाग स्तर पर प्रस्ताव का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि युवाओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

