ऋषिकेश,08 अपै्रल (आरएनएस)। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बुधवार को वन हेल्थ विषय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता से ही वन हेल्थ मिशन की अवधारणा को सुदृढ़ किया जा सकता है। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायवाला में एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नेशनल एकेडमी ऑॅफ मेडिकल साइंस दिल्ली की डॉ. सुनीला गर्ग ने सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को मजबूत करने, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर विस्तृत प्रकाश डाला। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की हेड प्रो. वर्तिका सक्सेना ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में विशेषज्ञ चिकित्सक मानव, पशु एवं पर्यावरणीय स्वास्थ्य के एकीकरण की रणनीतियों पर कार्य कर रहे हैं। ताकि वन हेल्थ मिशन को साकार किया जा सके। कार्यक्रम में एमडी रेजिडेंट्स एवं एमपीएच विद्यार्थियों के बीच डेमोंस्ट्रेशन कॉर्नर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें डॉ. गुरप्रीत एवं डॉ. गुंजन द्वारा तैयार “न्यूट्रिशन कॉर्नर” इवेंट को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस दौरान एएनएम अंजलि लिंगवाल, आशा कार्यकर्ती अनिता भट्ट और सुरक्षा कर्मी महिपाल सिंह को सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ. सुरेखा किशोर, डॉ. रंजीता कुमारी, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. स्मिता सिन्हा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मीनाक्षी खापरे, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. अजीत एस. भदौरिया आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

