ऋषिकेश,08 अपै्रल (आरएनएस)। ऋषिकेश में बुधवार को तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी। दोपहर बाद कलश यात्रा ऋषिकेश से मुनिकीरेती के लिए रवाना हुई। मुनिकीरेती में रात्रि विश्राम करने के बाद यात्रा गुरुवार को श्रीनगर के लिए रवाना होगी। श्रीबदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा मंगलवार देर शाम नरेंद्र नगर राज दरबार से निकलकर रात्रि विश्राम के लिए ऋषिकेश के रेलवे मार्ग स्थित बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की चेला चेता राम धर्मशाला में पहुंची थी। जहां बुधवार सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं ने गाडू घड़ा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान बदरी विशाल का गुणगान किया। शाम को तेल कलश यात्रा चेला चेतराम धर्मशाला से शुरू हुई। रेलवे रोड, लक्ष्मणझूला रोड होते हुए यात्रा मुनिकीरेती स्थित शत्रुघन मंदिर पहुंची। यहां शाम को पूजा-अर्चना कर रात्रि पड़ाव रहा। अब गुरुवार सुबह यहां श्रद्धालु तेल कलश यात्रा का दर्शन करेंगे। भोग के बाद यात्रा अगले पड़ाव के लिए जाएगी। तेल कलश यात्रा में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, डिमरी पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, मंदिर समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, सचिव भगवती डिमरी, पूर्व अध्यक्ष सुरेश डिमरी, विनोद डिमरी, पंकज डिमरी, दिनेश डिमरी, सतीश डिमरी, हेमचंद डिमरी, सुधीर डिमरी आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

