ऋषिकेश,08 अपै्रल (आरएनएस)। श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में तीन दिवसीय जनगणना 2027 प्रगणक व पर्यवेक्षक प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुई। अंतिम दिन जिला मास्टर ट्रेनर गिरीश थपलियाल ने सभी प्रशिक्षार्थियों को जनगणना कार्य उत्साहपूर्वक तरीके से करने को प्रेरित किया। बुधवार को श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में तीन दिवसीय जनगणना 2027 प्रगणक व पर्यवेक्षक प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन अनुश्रवण कर्ता और जिला मास्टर ट्रेनर गिरीश थपलियाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य कठिन नहीं होता। इच्छा शक्ति प्रबल होती है तो कठिन से कठिन कार्य भी आसान हो जाता है। जनगणना का कार्य राष्ट्र सेवा का कार्य है, जिसको पूर्ण मनोयोग के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से कहा कि आप भारत सरकार प्रथम डिजिटल जनगणना के रचनाकार बना रहे हैं और आपकी भूमिका इतिहास के पन्नों में महत्वपूर्ण होगी। मौके पर फील्ड ट्रेनर डॉ. सुनील थपलियाल, मनोहर लाल कपूरवान, मनोज कुमार गुप्ता, अमित नेगी, तकनीशियन हरिओम, डॉ. त्रिलोक सोनी, दिवाकर नेथानी, रेखा पंवार, अनामिका रावत, शीला राणा, लखविंदर सिंह, धनंजय रांगड़, संजीव कुमार, रंजन अन्थवाल, अमिता अरोड़ा, पुष्पा लता जोशी, उमा पाटनी, भगवती जोशी, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

